
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित अज्ञात पिक अप वैन ने बाइक सवार मुर्गा व्यवसायी को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालवाडी गांव निवासी अनवर हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र तबारत हुसैन के रूप में हुई ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल यदु मोड़ पर मुर्गा व्यवसाय का काम करता है। परिजनों ने बताया कि दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि अनियंत्रित अज्ञात पिक अप वैन ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया जिसमें वह घायल हो गया।




Recent Comments