मढ़ौरा के वयोवृद्ध जदयू कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह अब नहीं रहे, मुख्यमंत्री ने फोन कर जताया शोक
मढ़ौरा (सारण):
स्थानीय वयोवृद्ध जदयू कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के करीबी रहे राजेंद्र सिंह की लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को मौत हो गई I राजेंद्र सिंह की मौत की सुचना के बाद मुख्यमंत्री ने राजेंद्र सिंह के परिजनों से बात की और अपनी संवेदना व्यक्त किया I बता दे कि राजेंद्र सिंह के बीमार होने और मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलने की ईच्छा व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री पिछले मार्च में अपने कार्यकर्ता से मिलने मढ़ौरा आये थे I राजेंद्र सिंह का मुख्यमंत्री नितिश कुमार के साथ समता पार्टी के निर्माण के साथ से जुड़ाव रहा था। इस दौरान वे समता पार्टी अौर जदयू के कई बार प्रखंड अध्यक्ष रह चूके थे। वर्तमान मे लम्बे समय से बिमार होने के के कारण उनके पुत्र बलिराम उर्फ गामा सिंह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष है। मुख्यमंत्री पहले भी 2014 मे भी लोकसभा चुनाव के समय भी राजेन्द्र सिंह से मिलने उने घर आ चूके थे। राजेंद्र सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है , राजेंद्र सिंह की मौत के बाद प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गई I बड़े संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह के अंतिम दर्शन में पहुंचे I राजेंद्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ,पूर्व विधायक मंटू सिंह, नगर उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह,संजय सिंह,राजीव सिंह,नबी अहमद, बाबूराम सिंह सहित अन्य शामिल थे I

#साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढौरा :