विवाहिता महिला की दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने से ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी हत्या, शव गायब
परसा(सारण):- थाना क्षेत्र के बभनगावा गांव में एक विवाहिता महिला की दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने से ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है घटना को लेकर इसुआपुर थाना क्षेत्र के मानपुर रसौली गांव निवासी मृतक महिला की पिता अवधेश प्रसाद ने थाने में एक आवेदन देकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सास ननद समेत छः लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।प्राथमिकी में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के बभनगावाँ गांव निवासी दरोगा प्रसाद के पुत्र संजय सिंह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गत वर्ष 2015 में शादी संपन्न हुआ था। शादी के बाद पति सास ननद द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग किया जा रहा था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसी क्रम में गत 31 जुलाई को दूरभाष पर सूचना दी गई कि मेरी पुत्री की मृत्यु हो गई है ।आनन फानन में जब मैं पुत्री की घर पहुंचा तो पाया कि घर में ताला लॉक है ।और सभी परिवार फरार हैं इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया ।जिसपर पहल करते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच किया। प्राथमिकी में संजय सिंह सास भगवती देवी ननद रिंकू देवी रेणु देवी मुकुंद प्रसाद समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जल्द ही घटना का उद्भेदन करने में सफल रहेगा।