अभय कुमार की रिपोर्ट :-
बेतिया एसपी निताशा गुड़िया ने आज अचानक कुमारबाग ओपी का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों को कई तरह के निर्देश दिए. जिनमें फरियादियों से उत्तम व्यवहार करने ,गश्ती तेज करने तथा लंबित मामलों का तुरंत निपटारा करने संबंधित कई निर्देश दिए. बगल में मौजूद कुमारबाग रैक पॉइंट का भी एसपी ने निरीक्षण किया. बता दें कि कुमारबाग रैक पॉइंट पर कुछ दिनों पूर्व ही गोली चलने की बात सामने आई थी. रैक पॉइंट को लेकर भी एसपी ने थाना प्रभारी को कई निर्देश दिए. मौके पर सदर एसडीपीओ पंकज रावत, चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, ओपी प्रभारी राजीव रजक तथा अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.





Recent Comments