“आर्थिक हल युवाओं को बल” के जागरुकता हेतु सबलपुर में कार्यक्रम आयोजित

छपरा (सारण): बुधवार को जिले के सोनपुर के सबलपुर पंचायत के अंतर्गत मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भवन में मुख्यमंत्री के सात निश्चय के प्रथम निश्चय के अंतर्गत “आर्थिक हल युवाओं को बल” के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, कुशल युवा कार्यक्रम एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में
डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संस्था के राकेश कुमार , कन्हैया कुमार , सचिन रेमी, शैलेंद्र कुमार समेत सैकड़ो की संख्य में जनप्रतिनिधि , अभिभावक गण , विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।