सीवान :जमीनी विवाद मे मारपीट
———
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
——
सिसवन ( सिवान ) :
स्थानीय थाने के सिसवन गांव के दियारा में खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई,जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ,घायल व्यक्ति सिसवन निवासी स्वामीनाथ सिंह हैं, स्वामीनाथ सिंह ने ग्यासपुर गांव के कुल्लू खान इम्तियाज खान अखलाक खान सबरूदीन खान तारा खान पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में स्वामीनाथ सिंह ने कहा है कि रविवार की सुबह 10 बजे ट्रेक्टर से दियारा में खेत जोत रहा था तभी उक्त पांचो व्यक्ति पहुंचे और उस खेत को अपना बताते हुए पिस्टल से हवाई फायरिंग कर ,मेरे ट्रेक्टर की चाबी छिन लिए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया ,वहा पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया , मेरे ट्रेक्टर की चाबी लेकर चले गये उक्त लोगों के द्वारा चाबी देने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई है।




Recent Comments