अंता : सांसद दुष्यंत सिंह शनिवार को स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
तीन करोड़ की लागत से निखरेगा स्टेडियम का स्वरूप
उस्मान खान 
अंता 8 जून- सांसद दुष्यंत सिंह शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम तथा खेमजी तालाब के सौंदर्यकरण का शिलान्यास करेंगे ।
 भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया ने बताया की शनिवार को प्रातः दस बजे सांसद दुष्यन्त सिंह तथा कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी तीन करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम तथा चार करोड़ की लागत से खेमजी तालाब के सौंदर्यकरण का शिलान्यास करेंगे ।
गुरुवार को आर एस आर डी सी कोटा के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर एन एस  पुरावत ने स्टेडियम पहुंचकर जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता गिरीश गुप्ता, महेश शर्मा, गोविन्द शर्मा, सतीश नागर सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे ।