सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत


इसुआपुर (सारण) : सोमवार की सुबह इसुआपुर मुख्य बाजार में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जिससे पूरा बाजार सिहर उठा।मृतकों में स्थानीय थाना क्षेत्र के चकहन गांव के 35 बर्षीय संजय सिंह कुशवाहा औऱ पड़ोसी 15 बर्षीय राजू कुमार कुशवाहा बतायें जा रहे है। जो अहले सुबह अपने पिता के इलाज के लिए डॉ राजीव रंजन सिंह के यहाँ लाइन लगाने छपरा जा रहे थे तभी इसुआपुर बाजार में यह घटना घट गई।आक्रोशित लोगों ने छपरा-मशरक मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास कर ही रहे थे कि घटना की खबर मिलते ही जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह पहुंच गये तथा डीएम से बात कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।वही थाना अध्यक्ष अरबिन्द पासवान ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया।वही घटना की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया।एक ही गांव के दो नवजवानों की मौत की खबर से पूरा गांव हिल गया।परिजनों में चीख पुकार मच गया।पीड़ित परिवारो को सान्त्वना देने बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय,जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ अजय कुमार ठाकुर, बीडीओ कुमुद कुमार,सीआई सुनील कुमार आर्य,थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान, जदयू के छबिनाथ सिंह,केश्वर नट,राजद के मिथलेश राय,सुनील राय,मुखिया रामप्रकाश दास, किसान नेता अजय राय,पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा पहुचे।मोके पर आये बीडीओ ने पीड़ित परिवारो को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हज़ार रुपये के चेक दिये।वही पीड़ित परिवारो को सान्त्वना देते हुए शैलेन्द्र प्रताप ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तरफ से मिलने वाले 4-4 लाख रुपये के लिए उन्होंने डीएम से बात कर ली है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी तथा तुरन्त यह लाभ मिल जायेगा।