11_05_2017-10rxl05-c-2

मोतिहारी : 210 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बालक को हिरासत में लिया

[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी जोलगांवा एसएसबी के जवानों ने बलुआ गांव के समीप से 210 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बालक को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी 47 वीं बटालियन के कमांडेंट सोनम छी¨रग ने दी। बताया कि गश्ती के दौरान जवानों ने नेपाल से ला रहे 300 एमएल के सौंफी शराब के साथ लखौरा थाना क्षेत्र के सेमरहिया मठ मजिरवा निवासी 16 वर्षीय सुधीर कुमार महतो पिता राजू महतो को हिरासत में लिया। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 21 हजार आंका गया है।