
मोतिहारी : टीटीई अविनाश कुमार को मिला सीसीएम अवार्ड
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर तैनात चल टिकट निरीक्षक अविनाश कुमार को उत्कृष्ट कार्य को लेकर सीसीएम अवार्ड से नवाजा गया है। राजस्व के वृद्धि एवं रेलवे कार्य में उल्लेखनीय योगदान को लेकर टीटीई श्री कुमार को सीसीएम अवार्ड के लिए नामित किया गया था।
इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय हाजीपुर रेल मुख्यालय में एक समारोह के दौरान सीसीएम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीसीएम ने अविनाश को नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अविनाश के पुरस्कृत होने पर स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी, वाणिज्य अधीक्षक केके ¨सह, स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार, खुर्शीद एकबाल स्क्वायड चिफ नीरेन वर्मा, राजन गुप्ता, टीटीई मनीष कुमार ¨सह, नीरज कुमार, अनिल कुमार, रामनुज कुमार, राकेश कुमार आदि ने बधाई दी है।




Recent Comments