टेहटी में लेरुआ को हराकर आटा बना एपीएल टी-20 क्रिकेट कप का विजेता
चार विकेट रहते आटा ने जीत लिया मैंच

मढ़ौरा I
प्रखंड के टेहटी स्व यदुवंशी राय स्टेडियम मैदान में खेले जा रहे अश्वनी प्रीमियर लीग का विजेता आटा की टीम बनी I लेरुआ और आटा के बीच खेले गये फाइनल मैच में आटा ने टास जीतकर लेरुआ को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। पहले खेलते हुये लेरुआ 71 रन ही बना सकी । जबाब में आटा टीम ने नौ ओवर में छ विकेट के नुकसान पर जरुरी रन बनाकर मैंच जीत लिया । मैन आफ द मैंच आटा टीम के रामबाबू कुमार को दस रन देकर छह विकेट लेने को लेकर दिया गया। मैंन आफ द सिरिज के लिये चयनित आटा टीम के बबलू कुमार को शिल्हौड़ी के भावी मुखिया प्रत्याशी राकेश राय ने रेंजर साइकिल प्रदान किया। वही फाइनल के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बचपन हास्पिटल के डा विजय शर्मा ने सम्मानित किया ।

उपविजेता टीम को अमनौर के पुर्व प्रत्याशी और पूर्व प्रमुख रहे सुनिल राय ने जबकि विजेता टीम को स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने कप प्रदान किया I

इस अवसर पर जितेन्द्र राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है । ऐसी प्रतिभा को आगे लाने में एपीएल एक बड़ा माध्यम साबित होगा I सुनिल राय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में क्रिकेट के एक बड़े आयोजन के लिए एपीएल संयोजक अश्वनी यादव प्रशंसा के पात्र है I एपीएल संयोजक अश्वनी प्रसाद यादव ने टेहटी में ऐसी स्तरीय प्रतियोगिता के लगातार आयोजन के पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई I मैंच में एम्पायर उदय और विकास रहे जबकि कमेंट्ररी आलम, मोहन और नौसाद ने की I इस अवसर पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मिथलेश राय, युवा राजद नेता धनंजय कुमार, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा राय, पूर्व मुखिया प्रत्याशी राकेश राय, कमलेश कुमार, हसनपुरा मुखिया प्रतिनिधि अमित राय, नंदन कुमार, विनोद कुमार,उपेन्द्र कुमार, दीपक सिंह,आलोक कुमार अनिल कुमार, धीरज कुमार, बीडीसी सत्यनरायण साह सहीत अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments