देसी कट्टा एवं एक खोखा के साथ अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला विनोद मांझी गिरफ्तार
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी पीपराथाना क्षेत्र के भेरखिया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम देसी कट्टा एवं एक खोखा समेत ग्रामीण विनोद मांझी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया मांझी द्वारा गांव में अवैध हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में उक्त हथियार को गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति द्वारा रखने के लिए दिए जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments