
मोतिहारी होमगार्ड जवानों ने किया समाहरणालय पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन
अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी:-बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) स्वंय सेवक संघ ने कई मांगों के समर्थन में समाहरणालय पर गुरुवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। आक्रोशित होमगार्ड स्वयं सेवकों ने स्थानीय होमगार्ड मैदान से रैली निकाली जो विरोध प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय के प्रवेश द्वार तक पहुंचा और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अर्द्धनग्न प्रदर्शन का आहवान प्रदेश गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की केंद्रीय समिति ने किया था।
रैली को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक संजय कुमार यादव ने कहा कि 13 मई को समान काम के लिए समान वेतन देना है। साथ ही अन्य सभी मांगों को हर हाल में पूरा करना होगा। मांगों को पूरा करने को लेकर 13 मई को थाली रैली निकाली जाएगी जिसमें अधिकाधिक संख्या में स्वयं सेवकों से भागीदारी करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान 15 मई को विधानसभा का घेराव करने का भी आह्वान किया। संबोधित करने वालों में सुनील कुमार दूबे, भोला पासवान, हरेंद्र ¨सह, ऐनूल हक, रामदेव यादव, सुरेश साह, नंदकिशोर ठाकुर, बृजकिशोर ठाकुर समेत कई शामिल थे।




Recent Comments