
नक्सलियों ने गला रेत की बांसघाट के पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह के भाई उत्पल कांत उर्फ राहुल की हत्या
अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”:- मुजफ्फरपुर; मोतीपुर थाना केमोरसंडी मठिया गाव के निकट बांसघाट के पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह के भाई उत्पल कांत उर्फ राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया। शुरू में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
तब पुलिस अज्ञात मान उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा था। हत्या की आशंका नक्सलियों पर जताई जा रही है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने उससे लेवी मांगी थी। घटनास्थल से पुलिस को माजा की दो बोतलें, खून लगा प्लास्टिक मिला है। परिजनों ने बताया कि वे बनकट में पुल का निर्माण करा रहे थे। कल वे वहां से रतनपुरा धर्मकांटा गए थे। दोपहर बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया था। तब से कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। देर शाम परिजनों ने थाने में आकर फोटो देख उसकी पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने उनसे लेवी मांगी होगी। राशि नहीं देने पर ही उनकी हत्या कर दी होगी। हालांकि, परिजन हत्या करने के बारे में किसी पर संदेह नहीं जता रहे हैं।
ऐसे सामने आई घटना : गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने एक बंद बोरा देखा। बोरे पर खून के धब्बे थे। उससे दुर्गंध भी आ रहा था। ग्रामीणों ने बगैर बोरा खोले इसकी सूचना स्थानीय मुखिया पति विनोद राय को दी। उन्होंने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद बोरा को खोला तो उसमें से युवक का शव निकला। युवक के गले को तेज हथियार से काटा गया था। समीप ही एक अन्य बोरा भी था जिसमें रखे प्लास्टिक पर काफी मात्रा में खून लगे थे। हालाकि जहा से शव बरामद हुआ वहा जमीन पर खून नहीं था। आशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने प्लास्टिक पर सुलाकर युवक की गला काट हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में बंद कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।




Recent Comments