सिवान :प्रखंड प्रसार पदाधिकारी के सरकारी आवास से 1.50 लाख की चोरी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के दरौली प्रखंड परिसर में प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह के आवास से अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में प्रसार पदाधिकारी द्वारा बुधवार को थाने में आवेदन दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह परिवार सहित प्रखंड परिसर स्थित बने सरकारी आवास में रहते हैं। तीन दिन पूर्व वे
परिवार सहित अपने घर चले गए हुए थे। बुधवार की सुबह लौटे और मुख्य गेट खोल जब अंदर गए तो देखा कि अंदर के कमरा खुला हुआ है तथा ट्रंक का ताला तोड़ उसमें से चमड़े का ब्रिफकेश बाहर निकाल उसमें रखा नाक, कान, गला के हार समेत चंदी के चार पांच सिक्के तथा अन्य सामान लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा बुधवार को थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय नारायण राम ने बताया कि आवेदन मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।