समस्तीपुर:मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना तहत हर घर नल जल योजना का किया गया शिलान्यास
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानुविशनपुर पंचायत में   मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत पांच वार्डों में स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,अंचलाधिकारी हेमंत कुमार ,प्रमुख अर्चना देवी ,उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं मुखिया रीता देवी ने संयुक्त रूप से हर घर नल का जल योजना का शिलान्यास किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि इसक्षेत्र में जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के  होने से सभी लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगो को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज में लागू करने की आवश्यकता है इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव ठक्कन राम,स्थानीय मुखिया रीता देवी,उपमुखिया फ़ैयाज़ अहमद वार्ड सदस्य उदय पासवान,दिनेश महतो,लाल बाबू,मीना देवी,लाल बाबू साहनी,रेखा देवी,पीताम्बरी देवी  तथा कार्यकर्ता राजगीर महतो, वीरेंदर कुमार महतो उर्फ राम सागर महतो,राम नारायण सिंह,मो कलाम खां,श्यामसुंदर जसवाल,आदि उपस्थित थे।