मढ़ौरा(सारण) । अनुमंडल मुख्यालय के रेफरल अस्पताल कैम्पस में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में कोविड केयर सेंटर खोले जाने को लेकर सिविल सर्जन जनार्दन प्रसाद सुकुमार, डीपीएम अरबिंद कुमार, डीपीसी रमेश चन्द्र कुमार बुधवार की संध्या मढ़ौरा पहुंचे । अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी डा आरएन तिवारी,  डा विरेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक सुशील कुमार गौतम के साथ नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया । सीएस ने बताया की मढ़ौरा के निर्माणाधीन नर्सिंग कालेज में 30 बेड का कोबिड केयर सेंटर को चालु किया जाना है । इसको लेकर नर्सिंग कॉलेज की वर्तमान स्थितियों का अवलोकन किया गया है । भवन में कमियों को तत्काल दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया गया है । वही कोविड केयर सेंटर को शुरु कराने दिशा में पहल शुरु कर दी गयी है ।