
•मोतिहारी: पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने सदर प्रखंड के बरदाहा एवं पतौरा पंचायत में विकास समीक्षा बैठक की।
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी सरकार आपके द्वार पंचायत समीक्षा के तहत शुक्रवार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने सदर प्रखंड के बरदाहा एवं पतौरा पंचायत में विकास समीक्षा बैठक की।
अध्यक्षता मुखिया रामबाबू सहनी तथा पतौरा में मुखिया शर्मा देवी ने की। बैठक में प्रखंड एवं पंचायत के सभी सरकारी पदाधिकारी एवं पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, कामेश्वर चौरसिया, केदार शुक्ल, संजय कुमार शुक्ला, पैक्स अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, रंजन कुमार सहनी, कुंदन शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
पंचायत विकास समीक्षा बैठक में बिजली, सड़क, घर घर नल से जल, फसल बीमा, बाढ़ राहत, हर घर बिजली, सभी तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्यालयों की स्थिति, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य समस्याओं एवं विषयों पर एक-एक कर व्यापक चर्चा की गई।
साथ ही इसे और बेहतर करने को अधिकारियों को आवश्यक टास्क दिया गया। समीक्षा बैठक में मंत्री श्री कुमार ने सभी विषयों को क्रमवार समझते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि 2 महीना के अंदर पंचायत के सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए, साथ ही प्रयास पारदर्शी एवं त्वरित रूप से करने की नसीहत दी।
उन्होंने भारत सरकार एवं बिहार सरकार के सभी योजनाओं जिसमे मुख्य रूप से सात निश्चय को लागू करने पर बल दिया। साथ ही लापरवाह अधिकारियों को नसीहत दिया कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ विकास की गति को बढ़ाने का काम करना होगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों को कहा कि जनता ने पांच वर्ष के लिए सेवा हेतु चुना है। उस कसौटी पर खरा उतरे। उन्होंने बताया कि इस तरह की समीक्षा बैठक विधान सभा के सभी पंचायतों में होगा।




Recent Comments