इसुआपुर(सारण) : लोक आस्था के महा पर्व में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री व वस्त्र का वितरण किया।डाटरा-पुरसौली और सहवां पंचायत के जरूरतमंद छठ व्रतियों को मुखिया संगम बाबा ने फल और वस्त्र का वितरण किया।जिसमें सैकड़ो छठ व्रती को लोक आस्था के पर्व को मनाने में मददगार साबित हुआ।इससे व्रतियों में खुशी है।

मुखिया संगम बाबा ने 500 छठ व्रतियों के बीच फल व साङियों का किया वितरण

वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की लोक आस्था के इस महान पर्व में हम सबको एक कदम आगे बढकर वैसे छठ व्रतियों का भी सहयोग करना चाहिये जिन्हें हमारे सहयोग की आवश्यकता है । वहीं ऐसे धर्म के कार्य से पुण्य की प्राप्ति और मन को शांति मिलती है । साथ में उपस्थित सहवाँ मुखिया मनोज साह, विकास बाबा, अमन सिंह, राहुल सिंह ( गंगोई ), रमन सिंह, नेसार अंसार, विक्की गिरि, नितेश राय, दिलिप राय, विकास गिरि, अखिलेश यादव, चंदन गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, राकेश यादव, गजेन्द्र राय, ध्रूप राय, अमित सिंह, टुन्नू सिंह, अभिषेक गिरि, शैलेन्द्र राय, वरुण राय, सद्दाम अंसारी, म० सलाऊद्दीन सर, मन्नू सिंह, उपेन्द्र राय, राकेश सिंह, चुलबुल सिंह थे ।