फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बना चोरी की बाइको को बेचने बाले रैकेट का पर्दाफाश
राकेश फौजदार
भरतपुर 19 अप्रैल। राजस्थान में अलवर की एमआईए थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बनाकर मोटर साईकलों को बेचने वाले अन्तराज्यीय गैंग का भड़ाफोड़ दो अन्य शातिर बदमाशो के साथ भरतपुर के भुसाबर खिन्नी निवासी मोहर सिंह (35) को गिरफ्तार किया है। अलवर पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य बदमाशो के नाम अरविंद सिंह तथा मबचन सिंह (48) निवासी चोमू थाना मालाखेडा जिला अलवर बताये हैं।शातिर बदमाशों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, मोहर पेड़ और फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र भी बरामद किए है। थानाधिकारी एमआईए पवन चौबे के अनुसार यह गैंग देश के कई राज्यों राजस्थान, यूपी, एमपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और छतीसगढ़ में वाहनों को बेचने का नेटवर्क चलाती है। पूछताछ में पता चला है कि चोरी की मोटरसाइकिलों के फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बिरम गुर्जर निवासी तिगरिया जिला करौली से बनवाकर लाये जाते थे।




Recent Comments