जिलास्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक
अमनौर /सारण

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर अमनौर में पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. जिसमें आयोजन समिति के सचिव शशि कान्त ने बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा. लिखित परीक्षा चार नवम्बर को होगा. वहीं. मौखिक परीक्षा सह पुरस्कार बितरण समारोह 16 दिसंबर को आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को समानित किया जायेगा.
परीक्षा को लेकर कई ग्रुप बनाएं गये है. जिसमें ग्रुप Aa में इंटर कला ,As में इंटर साइंस के छात्र ग्रुप B में दसम पास,C में नवम के छात्र तथा ग्रुप D में आठ से छः वर्ग तक के छात्र शामिल होंगे. लिखित परीक्षा अमनौर, परसा, मकेर,भेल्दी, तथा मढौरा में पाच केंद्रों पर आयोजित किया जायेगा. पूर्व प्रचार अम्बिका राय ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के छात्र छात्राओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का है. उक्त बैठक में मुख्य रूप से मनन सिंह,लोहा सिंह,मुकेश श्रम ,बिनोद कुमार,सूजय शर्मा,अनीश कुमार शामिल थे.