मांझी। शनिवार को मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने सीएसपी संचालको के साथ मासिक बैठक की। बैठक में शामिल सदस्यों से यह कहा गया कि वे पुलिस से तालमेल बिठाकर ही मोटी रकम की जमा निकासी करें। सशंकित ब्यक्तियों के नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में सीएसपी संचालकों क्रमशःमनोज सिंह अजित सिंह,धर्मेद्र सिंह समाज मुकेश सिंह, अशोक यादव, सुशील सिंह, सतीश सिंह,तथा मनौवर हुसैन आदि शामिल थे।