माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के विरोध में
प्रतिवाद मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता सामंती दबंगई को ध्वस्त करो,जनता के सम्मान अधिकार की लड़ाई तेज करो, दुष्कर्मी को फांसी दो, शुभम के हत्यारे को गिरफ्तार करो, मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपए दो आदि नारे लगा रहे थे। जनप्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि रघुनाथपुर सहित पूरे जिले में अपराध चरम पर है। आए दिन गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोग आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली व पटना की सरकार न्याय के साथ सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है।वहीं दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय अबोध के साथ दुराचार का
जवाब दें। वहीं सोहिला गुप्ता ने महिलाओं से संगठित होकर जनसंघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। सभा को जयनाथ यादव ने भी संबोधित किया।
प्रतिवाद मार्च सभा में पूर्व मुखिया राजेश प्रसाद, किसुनदेव यादव,दशरथ पटेल, राधेश्याम चौहान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।