
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जलालपुर स्टेशन से पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन ।
वाराणसी ।
इसी क्रम में आज 26 मई,2020 रविवार को वाराणसी मंडल के अंतर्गत बिहार के गोपालगंज जिले में पड़ने वाले जलालपुर रेलवे स्टेशन से पांच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया । पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सं 05132 आज जलालपुर स्टेशन से सहरसा के लिए 08.10 बजे चलाई गई। दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन सं 05128 आज जलालपुर स्टेशन से सहरसा के लिए 09.30 बजे चलाई गई। तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन सं 05126 जलालपुर स्टेशन से कटिहार के लिए 11.30 बजे चलाई गई। चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन सं 05130 आज जलालपुर स्टेशन से मधुबनी के लिए 16:00 बजे चलाई गई । पाँचवी श्रमिक स्पेशल ट्रेन 05144 आज जलालपुर से कटिहार के लिए 13:00 बजे चलाई गई। इन सभी गाड़ियों की वहन क्षमता 21 कोचों ( शयनयान श्रेणी के 09 कोच,सामान्य श्रेणी के 10 कोच एवं 02कोच एस एल आर )में 1220 यात्रियों हेतु उपलब्ध है।
उक्त गाड़ियों को जिला प्रशासन के सहयोग से सभी कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए क्रमशः 05132 गाड़ी में 739 यात्री, 05128 गाड़ी में 508 यात्री,05126 गाड़ी में 853 यात्री ,गाड़ी सं 05130 गाड़ी में 108 यात्री एवं 05144 गाड़ी में 330 यात्रियों समेत कुल 2538 यात्रियों को आज जलालपुर से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया । श्रमिक स्पेशल ट्रेन के सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा हेतु 1 लीटर पानी की बोतल और 1 पैकेट वेज बिरयानी उपलब्ध कराया गया है।
श्रमिक स्पेशल सभी ट्रेनों में कोविड-19 के सभी प्रोटोकाल जिला प्रशासन से पूर्ण करा कर पूरी तरह से सेनिटाईजेशन के बाद जलालपुर स्टेशन में प्रवेश दिया गया। सभी श्रमिक यात्रियों की लिस्ट जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई थी और सभी श्रमिक यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा जलालपुर स्टेशन लाया गया था। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने, मास्क पहनने के बाद समाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करते हुए स्पेशल ट्रेन में बैठाया गया।
श्रमिकों को कतारबद्ध करने जाँच एवं अन्य प्रबंधन हेतु रेलवे सुरक्षा बल के 09 ,राजकीय रेलवे पुलिस ( जीआरपी) के 09 तथा राज्य पुलिस के 20 जवान मुस्तैदी से तैनात किये गए थे । श्रमिक स्पेशल के समुचित प्रबंधन हेतु राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उप प्रभागीय जिलाधिकारी, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी /गोपालगंज तथा पूर्वोत्तर रेलवे से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/छपरा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/सीवान, स्टेशन अधीक्षक/थावे एवं प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल/थावे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पी वे/पावर/टेलीकॉम , वाणिज्यिक विभाग के 13 कर्मचारी , टेलीकाम विभाग के 01 कर्मचारी , विद्युत विभाग के 02 कर्मचारी तथा कैरेज विभाग के 02 कर्मचारी तैनात थे।
इनपुट_अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments