
हिमांचल प्रदेश से मशरक पहुंची विवाहिता युवती को चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से पहुंचाया गया बालिका गृह
छपरा : हिमाचल प्रदेश से एक 15 वर्षीय लड़की को उसका पति किसी बहाने से घर से लेकर बाहर निकला एवं बिहार के सारण जिले के मशरक बाजार पर ला करके छोड़ दिया। मिली सूचना अनुसार बृहस्पतिवार की रात्रि में मसरख बाजार पर एक लड़की को अकेली देख मसरख थाना की पुलिस ने उसे थाने ले गई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन छपरा को फोन द्वारा सूचना दी गई। सूचना पाकर के हेल्पलाइन टीम के मेंबर रवि कुमार शर्मा एवं अखिलेंद्र सिंह मसरख थाना पहुंचे लड़की से बातचीत किए तो लड़की ने बताया कि मेरी शादी हो गई है मेरा घर हिमाचल प्रदेश है मेरे पिता का नाम राम नरेश राम है मेरी उम्र 15 वर्ष है। इसके बाद मसरख थाना प्रभारी आवश्यक कागजातों को दुरुस्त करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों को लड़की को सौप दिए । उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य गुरुबार के रात्रि में लड़की को लेकर छपरा बालिका बाल गृह आए । उसको बालिका बाल गृह में रखा गया। लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन के मेंबरों ने उसका मेडिकल जांच कराया कि लड़की कहीं बीमार तो नहीं है जब इस बात से वे लोग संतुष्ट हो गए कि लड़की को कोई बीमारी नहीं है तब ले जा करके उसको बालिका गृह में रख दिया गया। उक्त बातों की जानकारी छपरा चाइल्ड हेल्पलाइन के मेंम्बर रवि कुमार शर्मा ने दी।




Recent Comments