सेवई फैक्ट्री में आग लगने से 15 लाख की संपत्ति जल कर राख
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी चौधरी पट्टी स्थित डॉन बॉक्सो हाई स्कूल समीप एक सेवई फैट्री में सोमवार की रात आग लग गई। इस अगलगी में करीब 15 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री मालिक तथा स्थानीय थाने को दी। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक सराय मोड़ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे घर चला गया था। बाकी मजदूर भी घर चले गए थे, तभी ग्रामीणों ने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। इस दौरान थाना एवं अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक अशोक कुमार ने बताया कि मेरे आने से पहले थाना तथा अग्निशामक बल ने आग पर काबू पा लिया था।




Recent Comments