मूल्यांकन परीक्षा जारी,अंग्रेजी की हुई परीक्षा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 1 से 8 तक बच्चों का अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा जारी रहा। आज
बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। जीरादेई प्रखंड के सभी 102 प्रारंभिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अर्द्ध वार्षिक ग्रेडिंग सुधार के तहत अंग्रेजी की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान संबंधित संकुल समन्वयक, बीआरपी, बीईओ इस परीक्षा में काफी सक्रिय दिखे। अंग्रेजी का पेपर आसान होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे। परीक्षा के दौरान अनुश्रवण करने वालों में बीआरपी बबीता सिंह, कन्हैया पड़ित, अब्दुल माजिद, हृदयानंद सिंह, संकुल समन्वयक प्रेम किशोर पांडेय, मो. मुस्ताक अंसारी, जुनेद अली, मनोज सिंह, राज किशोर ठाकुर, संजय गिरि, मनोज शाही, सुनील साह आदि प्रमुख थे।