मालवीय नगर में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. शहर के मालवीय नगर में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम आरोग्य भारती व डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निश्शुल्क रूप से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन पार्षद अनुराधा गुप्ता, वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, काजल बाला, रीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया. विगत एक वर्षों से बच्चों के 50-50 के दो समूहों पर स्वर्ण प्राशन दिया जा रहे हैं. शोधात्मक प्रयोग से यह रिपोर्ट निकल कर आई है कि विशेषकर वह बच्चे जो श्वसन तंत्र के संक्रमण में लगातार एंटीवायमटिक की खुराक लेते थे. वैसे बच्चों में काफी परिवर्तन आया है. यह सर्वेक्षण बच्चों के अभिभावक से लिए गए प्रश्नों के द्वारा तथा बच्चों के नियमित जांच स्वर्णप्राशन देकर किया गया. इस संबंध में डॉ केडी रंजन असिस्टेंट प्रोफेसर रोग निदान विभाग ने एक शोध पत्र भी भोपाल में प्रस्तुत किया है. स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के पहले डॉक्टर केडी रंजन ने बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया. कार्यक्रम में डॉ पंकज कुमार, अर्जुन कुमार, विनोद सिंह, सोनू श्रीवास्तव, अपूर्ण कुमारी, सारिका कुमारी आदि लोग मौजूद थे.