अधिकारियों व पुलिस बल पर पथराव के मची भगदड़, डीटीओ सहित दो घायल
– रामपुर में पैक्स चुनाव के दौरान बूथ लूट कांड से लोकतंत्र हुआ तार-तार
– लूटेरो व शरारती तत्वों ने लूट ली मत पेटियां
– चापाकल का पानी डाल क्षतिग्रस्त किया मतपत्र
– विवश होकर अधिकारियों ने रद्द की पैक्स मतदान
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. प्रखंड के रामपुर पैक्स के लिए हुए चुनाव में लोकतंत्र तार-तार हो गया, जब बूथ लुटेरों ने धावा बोल मत पेटियां लूट ली व मतपेटियों के बचाव के लिए आए अधिकारियों व पुलिस बल पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर घायल कर दिया. फिर क्या था अधिकारी व पुलिस बल उग्र ग्रामीणों के चंगुल में घिरता देख अपने बचाव के लिए फायरिंग करने के लिए साधने लगे. यह देख ग्रामीण मध्य विद्यालय के चारों ओर से घेर जमकर तांडव मचाया. ईंट-पत्थर बरसाया तब पुलिस अधिकारी एसडीपीओ को तुरंत सूचना दी. वरीय अधिकारी के निर्देश पर ब्रज वाहन व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. इधर ग्रामीण गेहूं के खेतों वह बगीचों में पुलिस का सामना करने के लिए तैनात थे हालांकि बड़े अधिकारियों के निर्देश पर पैक्स चुनाव रद्द करते हुए सभी पुलिस बल व अधिकारी सीवान के लिए लौट गए. इधर एमएच नगर प्रभारी अभिषेक कुमार करीब दर्जनों अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
बतादें कि रामपुर पैक्स के लिए मध्य विद्यालय रामपुर में तीन बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था यंहा तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. कहा जा रहा है कि एक उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद होते देख दो अन्य उम्मीदवारों के समर्थक बौखला गए व वहां तैनात अधिकारियों व पुलिस बल पर पथराव कर घायल कर दिया तथा मत पेटियां लूट ली. मत पेटी लूटने के बाद उसे विद्यालय परिसर में लगे चापाकल के करीब लाया व उसमें पानी डाल मतपत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया व एसडीपीओ जितेंद्र पांडे तथा एसडीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एमएच नगर सिसवन चैनपुर ओपी की पुलिस. सिसवन के बीडीओ रंजीत कुमार रामपुर मध्य विद्यालय पहुंचे व तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया. हालांकि युवकों को हिरासत में लेने के बाद ग्रामीण और भी उग्र हो गए. हालांकि शाम तक सामान्य स्थिति हो गई थी तो सभी पुलिस बल सीवान लौट आयी. इधर उमेश नगर की पुलिस भीड़ में आए उग्र लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.
———————–




Recent Comments