सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने बच्चों को कराया भ्रमण
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर द्वारा रविवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं का कुशीनगर का भ्रमण कराया गया. यह भ्रमण दिनांक 15 दिसंबर को कराया गया. इस भ्रमण में 60 छात्र-छात्राओं को दो बसों में ले जाया गया. उक्त स्थान पर पहुंचने के पश्चात 10-10 छात्र-छात्राओं की टोली बनाकर शिक्षकों के नेतृत्व में उन्हें वहां के प्रसिद्ध बौद्ध बिहारों एवं भगवान बुद्ध की मूर्तियों दिखाया गया. वहां के प्रसिद्ध मंदिरों में भी घुमामा गया. पुनः फिर 2:00 बजे छात्राओं को भोजन कराकर वापस प्रस्थान किया गया.




Recent Comments