परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई। प्रखंड के भैंसाखाल गांव में श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में श्रीशतचंडी महायज्ञ के आयोजन में हेल्थ कैंप का आयोजन कृष्णमोहन उषा फाउंडेशन के द्वारा किया गया। जिसमें जिले के डॉ आशुतोष दिनेंद्र ने लगभग चार सौ मरीजों का स्वास्थ्य जांच की एवं उचित परामर्श दिए इस जांच शिविर में मरीजों को दवा भी निशुल्क दिया गया एवं ब्लड शुगर ईसीजी हिमोग्लोबिन की जांच निशुल्क किया गया । वही कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।यज्ञ समिति के प्रबंधक हरि नारायण चौबे एवं विनय सिंह ने बतायाकी
निस्वार्थ सेवा भाव उच्च संस्कारों की पहचान है
शिविर में श्री श्री 108 श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज ,आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्रा ,विनय सिंह, प्रकाश सिंह, सुभाष शर्मा, अमरेंद्र सिंह ,धनंजय सिंह तोमर , राजू यादव बिट्टू यादव गुड्डू यादव निजामुद्दीन, वही दवा कंपनी के विकास चौबे मनोज मिश्रा सर सैयद एवं समस्त गणमान्य ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।