
भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर मालगाड़ी को खड़ी कर बुझाई गयी आग
सोनपुर। सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोनपुर –पाटलिपुत्र रेलखंड के भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर पटना से छपरा की ओर जा रही कोयले से लदे मालगाड़ी में अचानक इंजन में आग लगने से सोमवार के दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । रेल ड्राइवर एवं गार्ड ने इसकी जानकारी भरपुरा पहलेजा घाट स्टेशन मास्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने भरपुरा पहलेजा घाट स्टेशन पर गाड़ी को खड़ी कर दी जिससे एक बड़ी हादसा होने से बच गई । इस घटना के जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के टीम प्रमोद कुमार ,दीपक कुमार, रवि प्रताप, धर्मेंद्र पासवान ,विश्वजीत पांडे, अवधेश प्रसाद एवं पहलेजा ओपी के एएसआई रामप्रीत प्रसाद ,लाल बाबू यादव, राम बचन यादव सहित कई पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद इंजन में लगी आग को बुझाने में कामयाब हो गया । इस घटना के जानकारी देते हुए गार्ड नितेश कुमार एवं ड्राइवर ने बताया कि मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था । इस मालगाड़ी में 59 बोगी था जिसमें एक ब्रेकर और एक इंजन है । दानापुर से यह गाड़ी छपरा की ओर जा रही थी अचानक भरपुरा पहलेजा घाट स्टेशन के पहुंचने के पहले ही इंजन में आग लग गई जिसे भरपुरा पहलेजा घाट स्टेशन पर पहुंचकर गाड़ी को रोककर अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा लगी इंजन में आग को बुझा दी गई है । इंजन के एचटीसी वन में लाइन कनेक्टर 1,2,3 में अलग-अलग जगह पर लाइन कनेक्टेड भल्व में आग लगी थी । यह घटना होने से गार्ड व ड्राइबर ने अपनी सूझ बूझ से बड़ी हादसा होने से बच लिया ।




Recent Comments