इसुआपुर(सारन)। घटना के पांच दिन जाने के बाद भी अभियुक्तों के खिलाफ कोई करवाई नहीं होने से सीएचसी के डॉक्टरों तथा कर्मियों में नाराजगी है .जिसे लेकर सीएचसी के डॉक्टर तथा चिकित्सा कर्मीयों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर के नेतृत्व में एक जुलूस के रूप में पैदल चलते हुए सीएचसी से थाना पहुंचे .जहा थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की .इस बाबत चिकित्सा प्रभारी विजय किशोर ने बताया की 9 तारीख की घटना है लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है जिससे डॉक्टरों तथा कर्मियों में भय व्याप्त है .बताते चलें कि पिछले 9 तारीख को चिकित्सा कराने आए मरीज को देखने के विवाद में डॉक्टरों तथा ग्रामीणों के बीच तू तू मैं मैं हुई थी. जिसमें डॉक्टर विजय किशोर ने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि ग्रामीणों द्वारा सीएचसी के डॉक्टर अमित कुमार के साथ मारपीट की गई है .तथा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर उन्हे अपमानित किया गया है. साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाई गई है .जिसके लिए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखा गया है .लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से हम लोग थानाध्यक्ष से शिकायत करने आए हुए हैं .इस बाबत थाना अध्यक्ष संजय कुमार राम ने कहा है कि चिकित्सा प्रभारी द्वारा आवेदन में किसी का नाम नहीं दिया गया है जिससे करवाई करने में परेशानी हो रही है .उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सा प्रभारी से उस दिन के सीसीटीवी का फुटेज मांगा गया है लेकिन 2 दिनों के बाद भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सिस्टम खराब होने के कारण यहां से सीसीटीवी का फुटेज देना संभव नहीं है. इसलिए फुटेज के लिए पटना भेज दिया गया है .जो किसी भी समय थानाध्यक्ष को प्राप्त हो सकता है. जुलूस में भाग लेने वालों में चिकित्सा प्रभारी विजय किशोर, डॉ रेखा प्रसाद ,अंकुश कुमार ,नबाब अख्तर जिलानी, अनिल कुमार मांझी ,मनोज कुमार सिंह ,प्रियंवदा कुमारी, कुमारी सुषमा, रणधीर कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे.वही पांच दिनों से ओपीडी बन्द होने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.