समारोह पूर्वक मनाया गया रेडियो मयूर का स्थापना दिवस
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
रेडियो मयूर 90.8 FM का प्रथम स्थापना दिवस सिटी गार्डेन में धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज के इस विपरीत परिस्थिति में जिस प्रकार रेडियो मयूर ने काम किया है वो काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि 1990 के दौर के बाद टेक्नोलॉजी बढी तो रेडियो मे भी परिवर्तन हुआ और उसकी जगह एफ एम ने ले ली।बेहतरीन काम के लिए उन्होने पूरी रेडियो मयूर की टीम को बधाई दी।

इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, हरेन्द्र सिंह ,प्रो लालबाबू यादव, श्याम बिहारी अग्रवाल, उमाशंकर साहू ,अनिकेत कुमार इत्यादी उपस्थित थे।




Recent Comments