
सीवान के पौराणिक स्थल बाबा महेंद्र नाथ मंदिर परिसर व रामगढ़ गांव में शुक्रवार को ‘बेटी पढ़ाओ’ व स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाली हिन्दी शार्ट फिल्म ‘दान’ की शूटिंग संपन्न हुई । बुल्ला टॉकीज के बैनर तले अभिनेता और फिल्ममेकर राजू उपाध्याय के निर्देशन में बन रही इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग देख ग्रामीणों में फिल्म के विषय को देख काफी उत्साह देखने को मिला।
फिल्म में अभिनेता राजू उपाध्याय, संतोष पाठक और बाल कलाकार विधि पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाल कलाकार विधि पाठक की भूमिका फिल्म में अभिनय के अमिट छाप छोड़ने में सफल है। फिल्म के निर्देशक राजू उपाध्याय के अनुसार दान के तहत ‘बेटी पढ़ाओ’ और ‘रक्त दान’ के प्रेरणा के उद्देश्य से बनाई जा रही इस फिल्म की कहानी जाने माने लेखक ‘बृज भूषण चौबे’ ने लिखी है।
फिल्म के सिनेमाटोग्राफर ‘विद्यानाथ भारती’ सह निर्देशक ‘सुभाष कुमार’ ने किया। इस फिल्म के निर्माण में “सीवान ब्लड डोनर क्लब” की टीम ने अपने संयोजक नीलेश वर्मा “नील”, अमित सोनी, धर्मेन्द्र पर्वत, राजेश प्रसाद, कुमार प्रशांत ने महत्वपूर्ण सहयोग किया ।




Recent Comments