इसुआपुर(सारण)-भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से मां समलेश्वरी फिलिंग सेंटर पर रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया .शिविर में डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ संदीप तथा डॉ प्रतीक ने लगभग 300 मरीजों का चेकअप किया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी।वहीं डॉ संदीप कुमार,डॉ प्रतीक कुमार,रणंजय सिंह, अमित कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विकास कुमार,धर्मेन्द्र सिंह, गोपाल चतुर्वेदी, किशोर कुमार, बिनोद कुमार चौबे,नवनीत कुमार सिंह आदि ने रक्तदान किया ।

इस अवशर पर सदर अस्पताल छपरा के काउंसलर अभय कुमार दास लैब टेक्नीशियन धर्मबीर कुमार ने रक्त निकाला ।तथा रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिया ।मौके पर भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर कुमार आसुतोष,मुखिया राजकिशोर सिंह, छविनाथ सिंह, बद्रीनारायण सिंह,राजेंद्र सिंह,तारकेश्वर सिंह, डॉ शेख आजाद,मन्ना सिंह कवलदेव सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।