इसुआपुर(सारण)-एनआरसी-एनपीआर और सीएए कानून के विरोध में तरैया बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया ।सैकड़ों की संख्या मे राजद कार्यकर्ताओं के साथ बिधायक श्रीराय ने प्रखण्ड परिषर में पुतला दहन किया ।इस अवशर पर बिधायक ने इस कानून को काला कानून बताया ।उन्होंने कहा कि पहले का सम्बिधान जो हमारा सम्बिधान है जो 70 बर्षों से लागू है ।वह देश हित मे है ।उसके अलावा कोई कानून मंजूर नहीं है ।जब तक यह कानून वापस नहीं होगा यह लड़ाई चलता रहेगा ।

मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू हसन,अजय राय,राजकुमार राय,बिश्वनाथ राय,कामेश्वर राय,अमजद खान,गुड़ु अंसारी,नौशाद आलम,अशोक यादव,टुनटुन हाशमी, पारस राय,सुशील यादव,अजय सिंह, महमद कौरुदीन,अब्दुल्लाह असरफ,मकसूद आलम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।