टीकाकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करेगी चेतना आरोग्य रथ, सीएस ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
• सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना
• गांव-गावं में घूमकर करेगी जागरूक
छपरा/6 दिसंबर। जिले में विगत 2 दिसंबर से सघन मिशन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की शुरूआत की गयी है। अभियान की सफलता के लिए चेतना आरोग्य जागरूकता रथ को सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि जिले के छह प्रखंडों में सघन मिशन इंद्रघनुष अभियान चल रहा है। जिसके तहत नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। इसको लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया है जिसके माध्यम से चयनित प्रखंडो में घूम-घूमकर टीकाकरण के फायदे की जानकारी और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।चार चरणों अभियान चलेगा। प्रथम चरण शुरू है। प्रथम चरण 2 दिसंबर, दूसरा चरण 2 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020 एवं चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारम्भ होगा। डीएम ने कहा अभियान के दौरान 2264 बच्चे 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए चिन्हित कर लक्षित गया है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार चौधरी, डीपीएम धीरज कुमार, आईसीडीएस के डीपीओ वंदना पांडेय, डॉ. एचसी प्रसाद, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, सुमन कुमार आदि शामिल थे।
2264 बच्चे व 417 गर्भवती महिलाओं लगेगा टीका:
डीआईओ डॉ. विरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 2264 बच्चे और 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इसके लिए छह प्रखंडों के करीब 225 साइट का चयन किया गया। मांझी में 37, लहलादपुर में 27, मढौरा में 50, मशरक में 38, पानापुर में 22, व शहरी क्षेत्र में 51 साइट का चयन किया गया है। जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों प्रतिरक्षित किया जायेगा।
इन प्रखंडों में चल रहा है अभियान:
जिले के छह प्रखंडों में अभियान चल रहा है। जिसमें परसा, लहलादपुर, पानापुर, मढौरा, मांझी एवं मशरख प्रखंड में अभियान चलाकार नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चे व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जायेगा।




Recent Comments