ग्रामीण चिकित्सकों ने लिया डायबिटीज एवं हार्ट रोग का प्रशिक्षण

तरैया(25.12.2019)

प्रखण्ड के रामकोला में क्रिसमस डे के अवसर पर ग्रामीण चिकित्सकों के लिए डायबिटीज एवं हार्ट रोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें छपरा से आये कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने ग्रामीण चिकित्सको को प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति द्वारा किया गया था।प्रशिक्षण शिविर में कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अगर चेस्ट पेन हो रहा है और आराम करने पर ठिक हो जा रहा है तो यह हार्ट डिजीज का लक्षण है।हार्ट डिजीज का कारण टेंशन,डायट और लाइफ स्टाइल है।इससे बचने के लिए शारिरिक परिश्रम करना जरूरी है।दही हार्ट और सुगर दोनों के लिए फायदेमंद है।एंजाइटी टेंशन से न कि हार्ट डिजीज बल्कि डायबिटीज भी होता है।इससे बचने के लिए खान-पान में परहेज करें,हरी-शाक सब्जी भरपूर मात्रा में सेवन करें।किसी तरह का फल हार्ट और डायबिटीज दोनों के लिए लाभदायक है।शारीरिक परिश्रम करें,योगासन करे,प्राणयाम करें तथा मेडिटेशन करें।हार्ट और डायबिटीज नहीं होगा।उक्त मौके पर प्राथमिकी चिकित्सक सहयोग समिति के सचिव डॉ. मनोज कुमार,डॉ.रामप्रवेश राय, डॉ. रंजीत सिंह,डॉ. रमेश सिंह,डॉ. हरेन्द्र सिंह,डॉ. असलम,डॉ. ए कादरी,डॉ. ध्रुव कुमार,डॉ. श्रीराम तिवारी,डॉ. रंजय सिंह,डॉ. शम्भूनाथ सिंह,डॉ. ओ.पी.यादव,डॉ. वीरेंद्र राय, डॉ. जुल्फिकार अहमद,डॉ. जीतेन्द्र शर्मा,डॉ. तरुण कुमार व अन्य मौजूद थे।