
मांझी में फिर कंटेनर पर लदे मवेशी समेत पांच तस्कर धारायें

मांझी(सारण)। स्थानीय थाना क़ी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बड़े कंटेनर में मवेशी लाद कर चोरी से सिवान ले जा रहे पांच तस्करों को कंटेनर समेत पकड़ लिया। जब्त कंटेनर को मवेशी सहित जलालपुर गोशाला को सुपुर्द कर दिया। इससे पहले बलिया मोड़ पर वाहन जांच के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को कंटेनर संचालक ने कुचलने का भी प्रयास किया। तथा कंटेनर लेकर भागने के क्रम में मांझी चट्टी से थाना तक अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया। किसी तरह आनन फानन में थाना पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोड पर लोहे का बैरियर लगाकर अनियंत्रित ट्रक को रोका। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी मवेशी इटावा से सिवान जा रहे थे। कंटेनर को सकुशल पहुंचाने के लिए एक बोलेरो पर सवार तस्कर पायलेटिंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा खदेड़कर कंटेनर पकड़ लिए जाने के बाद बोलेरो सवार तस्कर भाग निकले।कंटेनर पर मौजूद गिरफ्तार तस्करों में आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरुनकुता निवासी मो सलीम का पुत्र मो शमीम मो यूनुस का पुत्र मो नकीम मो फरीद का पुत्र मो मुश्तकिम तथा औरैया जनपद के थाना डिबिया पुर के पंचोसी निवासी मो शहाबुद्दीन का पुत्र अनीस खान और जौनपुर के थाना खुटहा ग्राम पटैला निवासी मो निजामुद्दीन का पुत्र सिरताज शामिल हैं। कंटेनर पकड़े जाने के बाद थाना पर भारी भीड़ जमा हो गई। पकड़े गए तस्करों ने बताया की उन्हें इटावा से सिवान ले जाने के लिए 15 हजार रास्ता खर्चा के लिए तथा बतौर इनाम तेरह हजार रुपये तस्करों ने दिए थे। मालूम हो कि एक पखवाड़े पूर्व भी एक डीसीएम पर लाद कर ले जा रहे मवेशियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था जिसमे ग्यारह पशु मृत पाये गये थे।




Recent Comments