मुफ्फसील मे 50 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार-:
#”””””””””””””””””””””””””*”””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
शराबबंदी कानून के खौफ से बेपरवाह कारोबारी धंधे को अंजाम देने मे किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बाज नही आ रहे
बीती रात मुफस्सिल पुलिस ने साढा मठिया के समीप चले वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल के पीछे एक लेदर बैग मे छुपाकर ले जा रहे अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने धंधेबाज एक युवक को पकड़ा जिसके बैग की जब तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर पाॅलिथिन के हाफ व एक ली0 के अलग अलग पॉकेटो मे करीब 50 ली0 देशी शराब बरामद किए गए जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक दरियापुर थानाक्षेत्र के दरिहारा गाँव निवासी कृष्णा पासवान का 20 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार पासवान बताया जाता है । जो छपरा से अपने गाँव शराब लेकर जा रहा था ।
थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments