वैशाली:बिदूपुर में भाजपा पूर्वी मंडल ने विवेकानंद का जन्मदिन मनाया, बच्चों के बीच बाटें पठन पाठन समाग्री
#प्रेम कुमार

बिदूपुर हाजीपुर
बिदूपुर प्रखंड के भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं के प्रेरणाश्रोत भारत को विश्वगुरु बनाने वाले स्वामी विवेकानंद जी के 155 वा जन्मदिन समारोह मधुरापुर मध्य विद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह के द्वारा बच्चों के बीच पठन पाठन समाग्री कलम कॉपी वितरण किया गया। उनके साथ राधेश्याम तिवारी, समाज सेवी धीरेंद्र सिंह, लोजपा नेता मिरतुंजय कुमार सिंह, लक्ष्मी साह, सूरज सिंह, राहुल ठाकुर, आलोक सिंह, पवन कुमार सिंह ने बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरित किये। इस अवसर पर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। उनके वचन उठो जागो और तब तक नही रुको जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो को हमेसा याद रखने को श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहाँ। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कविता पाठ पढ़ाया। सैंकड़ों बच्चों को कलम और कॉपी वितरित किया गया। इस अवसर पर टिंकज कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, मिरतुंजय कुमार सिंह, लक्ष्मी साह, राजीव कुमार, आलोक सिंह और सनी कुमार, बिट्टू कुमार, रंजन कुमार, दीपक कुमार, शिव देव, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार आदि बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किये।




Recent Comments