सारण :चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
मशरक: स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान में वाहन चोरी गिरोह के मास्टर माइंड विकास कुमार को सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज थाना के मगही गांव से गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर सिवान के ही भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी मंगल साह के घर से चोरी की 6 बाइक बरामद की गई । मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने छापेमारी टीम के साथ अभियुक्त मंगल साह को भी गिरफ्तार कर किया ।




Recent Comments