
सिंघिया घाट में जानकी एक्सप्रेस का हुआ ठहराव, यात्री सुविधाएं बढ़ने से क्षेत्र में खुशी

##न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : प्रखंड क्षेत्र का एकमात्र रेलवे स्टेशन सिंघिया घाट में लोगों की बहुत ही बड़ी मांग जानकी एक्सप्रेस का ठहराव आज पूरी हुई।ठहराव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय,स्थानीय विधायक रामबालक सिंह,डीआरएम आर के जैन,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैन को रवाना किया।

मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण,क्षेत्रवासी,और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।साथ ही आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि सिंघिया घाट में जानकी एक्सप्रेस के ठहराव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रेल मंत्री पीयूष गोयल,रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जी का बहुत ही बड़ा योगदान है।उन्होंने विभाग को स्पष्ठ निर्देश दिया जल्द से जल्द जानकी एक्सप्रेस का ठहराव यहाँ पर हो।तथा साथ ही सांसद श्री राय ने कहा कि सिंघिया घाट स्टेशन पर में फूट ओवरब्रिज का निर्माण अग्रिम होली से पहले शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि जब विभाग को माननीय मंत्री जी द्वारा स्पष्ठ निर्देश दिया गया।और जानकी एक्सप्रेस के रुकने की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी।और इसकी जानकारी मेरे द्वारा ही कुछ लोगों को जब दिया गया तब वो सब श्रेय लेने के लिए आतुर हो उठे।इस ट्रेन के ठहराव का श्रेय उजियारपुर की सभी मददाताओं को जाता है की उन्होंने वोट देकर मुझे जिताया।साथ ही मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि यहां तो जानकी रुकी है और सरायरंजन के नारघोघि में राम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।डीआरएम आर के जैन ने कहा कि सांसद नित्यानंद राय के विशेष प्रयास से ही इस ट्रेन का ठहराव संभव हो पाया है।विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि डीआरएम साहब के विशेष प्रयास से ही सिंघिया घाट रेल मैदान का सौंदर्यीकरण हो पाया है।साथ ही इस ट्रेन के ठहराव हेतु सांसद श्री नित्यानंद राय क धन्यवाद दिया।इससे पहले भाजपा नेता अरविंद कुमार,जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष अमन पराशर,बाबू साहब झा ने सांसद को एक बड़ा माला पहना कर स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए जा रहे नित्यानंद राय जिंदाबाद,हमारा सांसद कैसा हो नित्यानंद जैसा हो,के नारे से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।मौके पर उजियारपुर लोकसभा प्रभारी ओम प्रकाश भुवन, डॉ हरिओम शाही, जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा,भाजपा नेता अरविंद कुमार,विश्वनाथ चौधरी तूफान, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुंजन मिश्रा, शिवचंद्र सिंह,बाबू साहब झा,बाबू प्रसाद शर्मा, दीपक कौशल,रामनाथ झा, मुरारी झा, दीपक झा,राजेश यादव, मोहितनाथ मिश्रा, प्रमोद महतो, रामप्रताप महतो,मोहितनाथ मिश्रा, सुरेंद्र यादव,सुरेंद्र मिश्रा, रंजीत शर्मा, विकाश कुमार, सतीश झा,अरविंद यादव,रामनरेश प्रभाकर,रामचंद्र महतो,उपेन्द्र पासवान,डॉ मुकेश सिंह,रामबालक महतो,राजू कुमार रॉय,अविनाश कुमार, मनीष शर्मा,सुदिन कुमार, शिवजीत कुमार पिंटू, वीरेंद्र रजक,विनय कुमार सिंह,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उअपस्थित थे।उसके बाद यूनिक एकेडमी में छात्र छात्राओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय,विधायक रामबालक सिंह,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया।उसके बाद कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ सांसद श्री नित्यानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ता नित्यानंद झा के भाई के मृत परिजन से मुलाकात की। उसके बाद सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के भिड़ी टोला और आलमपुर में जन संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिए।सांसद ने कहा कि मेरे द्वारा उजियारपुर क्षेत्र में 5000 करोड़ का काम किया गया है।




Recent Comments