वैशाली : नि:शुल्क शिविर में सौ मरीज का हुआ इलाज

महुआ।महुआ अनुमंडल क्षेत्र के नाड़ी खुर्द पंचायत के सस्तौल गांव में शनिवार को आध्यात्मक गुरु मिथलेश सिंह के निवास पर एक्यूप्रेशर योग आयुर्वेद एवं जड़ी बूटी कॉलेज के द्वारा निःशुल्क एक्यूप्रेशर योग प्रशिक्षण सह जांच स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान डॉ मिथलेश सिंह,संजीत कुमार,शंकर सिंह,मनीष कुमार,अजीत कुमार,धीरज कुमार,पूजा कुमारी आदि चिकित्सकों के द्वारा लगभग 25 छात्रों को प्रशिक्षण एवं सौ से अधिक मरीज़ों का निःशुल्क स्वास्थ इलाज किया गया।मौके पर नृपेंद्र मुरारी,ब्रजभूषण सिंह,चन्द्रकिशोर सिंह,धर्मनाथ सिंह,जयराम सिंह,महेश साह समेत अन्य लोग उपस्थित थे