सराहनीय : थैलेसीमिया से पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची को लगातार तीसरी बार रक्तदान किये सिद्धेश

मढ़ौरा(सारण). स्थानीय स्टेशन रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में थैलेसीमिया से पीड़ित इलाजरत बच्ची को एक रक्तवीर ने लगातार तीसरी बार रक्तदान कर जीवन बचाने का काम किया है।वुधवार को स्टेशन रोड स्थित बचपन क्लीनिक में थैलेसीमिया से पीड़ित असोइया गाव के अफजल अली की तीन वर्षीय पुत्री अफिजा हयात को खून की काफी कम मात्रा शरीर मे हो जाने पर एक बार फिर मढ़ौरा निवासी सिद्धेश सिंह ने अफिजा हयात को लगातार तीसरी बार एक यूनिट रक्त को दान कर जीवन को बचाने का काम किया।इस संबंध में डॉ. वी.शर्मा ने बताया कि इलाजरत तीन वर्षीय बच्ची अफिजा हयात जन्मजात थैलेसीमिया रोग से पीड़ित है और इसको प्रतिमाह खून की जरूरत पर रही है।जिसकों स्थानीय मढ़ौरा नगर निवासी सिद्धेश सिंह बीते तीन सालों में तीसरी बार रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया है।इनसे प्रेरित होकर अन्य लोगों को भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए।




Recent Comments