अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा खुर्द गांव स्थित मही नदी में एक 45 वर्षीय ब्यक्ति की डूबने से गांव के लोग मर्माहत है. डूबने वाला व्यक्ति धरहरा कला गांव के बैजनाथ लाल खत्री के 45 वर्षीय पुत्र मदन लाल खत्री बताया जाता है. घटना सोमवार दो बजे की बतायी जा रही है. जहां मदनलाल नदी में स्नान करने के लिए  प्रवेश करना चाहा तबतक उनका पैर फिसल गया वे बीच धारा में चले गए. पानी अत्यधिक होने के कारण एक बार नीचे से ऊपर आये फिर दुबारा नीचे जाने के बाद दिखे नही. स्थानीय ग्रामीण नदी में डूबते देख हो हल्ला किया . ग्रामीण काफी संख्या में नदी किनारे जुट गये पर पानी की तेज धार देख किसी की हिम्मत नही हुआ कि पानी मे कूदकर उसे बचा सके . डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसकी सूचना अमनौर सीओ को दिया गया,जहां बीडीओ मधुप मनोहर मंजुल व अमनौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन गोताखोर को बुलाने की मांग के दो घंटों के जद्दोजहद बाद किसी तरह गोताखोर मौके पर पहुंच शव को खोजने की कवायद शुरू किया. जहां काफी प्रयास के बाद से शव को नहीं निकाल सकी. नदी किनारे देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमर पड़ी . डूबने वाला व्यक्ति चार भाई दो बहन था,अभी तक शादी नही हुई थी.इस घटना से उसका वृद्ध माता सरस्वती देवी पिता बैजनाथ लाल व परिजनों ने नदी किनार चीत्कार मार मार कर रो रहे थे. लोग ढाढस बांध रहे थे. समाचार लिखे जाने तक प्रशासन व लोगो की भीड़ बनी रही.