सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत,जख्मी पुत्र का समाजसेवी की मदद से चल रहा हैं इलाज
मांझी(सारण) थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में हो गई। मृत महिला सुग्रीव राम की पत्नी 30 वर्षीय शोभा देवी बतायी जाती है। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय शोभा देवी तथा उसका चार वर्षीय पुत्र अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से घायल हो गये थे । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में भर्ती कराया गया था । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया । इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि उसके 4 वर्षीय पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।
ロइलाज में पैसे की नही होगी कमी:
मांझी: शुक्रवार की डुमरी गांव में सड़क दुर्घटना में घायल मा तथा बेटे के इलाज के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने इलाज के लिये आर्थिक मदद की है. घायल बच्चे के इलाज के लिये जितने रुपये की आवश्यकता होगी वे अपनी निजी कोष से इलाज करायेगे. बच्चे के इलाज का पूरा खर्च देने की घोषणा की.