
तरैया(सारण)। प्रखंड के आकुचक गांव स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में राजपूत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हैजलपुर की टीम ने गोपालबारी की टीम को 98 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। हैजलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवरों के खेल में 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी खेलते हुए गोपालबारी की टीम 9 ओवर में ही सिर्फ 97 रनों पर ऑल आउट होकर सिमट कर रह गई। इस प्रकार हैजलपुर की टीम ने 98 रनों के अंतर से मैच को जीतते हुए कप पर अपना कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अमन कुमार को दिया गया, जिन्होंने 84 रन और 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब राघवेंद्र कुमार को दिया गया, जिन्होंने मैच में 14 रन और 4 विकेट हासिल किए। बेस्ट बॉलर का खिताब विकास कुमार को दिया गया, जिन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह पचरौड़ मुखिया विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को कप प्रदान करके सम्मानित किया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर सिंह, संजीव रंजन उर्फ राजा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, संयोजक रंजीत सिंह, सुमेर सिंह, राजीव सिंह, दीपक सिंह, मनु कुमार सिंह, व्यवस्थापक अमित सिंह, संजय सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments