पानापुर(सारण)बुधवार की दोपहर गंडक नदी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी ।मृत युवक फतेहपुर गांव निवासी बिंदेश्वर राय का 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बताया जाता है ।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर वह नदी किनारे घास काटने गया था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया ।युवक के डूबने की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे।स्थानीय मछुआरों द्वारा घंटो मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हो पाया ।सूचना पाकर थानाध्यक्ष के डी यादव मौके पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।युवक के मौत की खबर मिलत ही परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा एवं अविवाहित था ।इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय मृतक के घर पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया ।उन्होंने पीड़ित परिजनों को अपने निजी कोष से पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की एवं हरसंभव सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।मौके पर स्थानीय सीओ रंधीर प्रसाद तथा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार भी उपस्थित थे।